फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर हादसा,यूपी के कन्नौज की रहने वाली थी महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर मलपुर के पास वीरवार दोपहर बाइक और ट्रक की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यूपी के कन्नौज जिले के साहितपुर गांव की सुनीता (38) अपने पति ऋषि कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर बद्दी की ओर आ रही थी। तभी मलपुर में दूसरी ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे नालागढ़ शव गृह में रख दिया। महिला का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि ट्रक चालक बिहारी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की पूरी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें