कुनिहार (सोलन)। कुनिहार-नालागढ़ मार्ग पर गंबर पुल के पास गैस सिलिंडर से भरा एक ट्रक सड़क किनारे नाली में पलट गया। हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। यदि ट्रक पहाड़ी की जगह खाई की तरफ पलटता तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि ट्रक गैस सिलिंडरों से भरा था। एलपीजी गैस से भरा ट्रक गंबर पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही है गाड़ी को पास देते समय सड़क किनारे पहाड़ी की ओर पलट गया।