फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
दाड़लाघाट-बिलासपुर सड़क पर पलट सीमेंट से भरा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
दाड़लाघाट के समीप डोरी की बावड़ी क्षेत्र में पेश हुआ हादसा
विज्ञापन

बिलासपुर के लिए सीमेंट लेकर जा रहा था ट्रक चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। सड़क हादसे में ट्रक चालक मौत हो गई। यह हादसा दाड़लाघाट-बिलासपुर मार्ग पर डोरी की बावड़ी क्षेत्र का है। इसमें सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। घायल चालक को अस्पाल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जानकारी के अनुसार ट्रक चालक 21 वर्षीय अर्पित कुमार निवासी गांव पोहनी डाकघर नम्होल जिला बिलासपुर दाड़लाघाट से बिलासपुर की तरफ सीमेंट लेकर जा रहा था। इस बीच जब वह डोरी की बावड़ी के समीप पहुंचा तो ट्रक से अनियंत्रित खो बैठा और ट्रक सड़क पर पलट गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को गाड़ी से बाहर निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी संदीप शर्मा ने की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें