फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सीटीपी की पाइप लाइन टूटी, सरसा खड्ड में मिला केमिकल युक्त पानी

विज्ञापन
केंदूवाल के समीप सीटीपी के का पाइप टूटने से बह रहा केमिकल युक्त पानी- संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला(सोलन)। उद्योगों के केमिकल को केंदूवाल स्थित सीटीपी में छोड़ने वाली पाइप लाइन टूटने से हजारों लीटर केमिकल युक्त पानी सरसा खड्ड में मिल रहा है। रविवार देरशाम से यह पाइप टूटी हुई हैं और अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया। सीटीपी पर कई बार एनजीटी की कार्रवाई हुई है, लेकिन उसके बाद भी सीटीपी के संचालक अपने रवैये में कोई बदलाव नहीं आया। रविवार देरशाम केंदूवाल के समीप सड़क पर झाग के गुब्बारे उड़ रहे थे। इसकी लोगों ने सीटीपी प्लांट के संचालकों को इसकी सूचना दी, लेकिन 24 घंटे का समय बीत जाने के बाद भी अभी इसे ठीक नहीं किया गया। केंदूवाल में एक पुलिया के समीप यह पाइप टूटी हुई है और हजारों लीटर पानी बह रहा है। यह केमिकल युक्त पानी नाले से हो कर सीधा सरसा खड्ड में जा रहा है, जिससे खड्ड के पानी जहरीला हो गया है। यह खड्ड पंजाब के रोपड़ तक जाती है। इस खड्ड पर जगह-जगह जलशक्ति विभाग ने सिंचाई की योजनाएं बनाई हुई हैं। जो सरसा खड्ड के पानी से चलती है। लोग इन दिनों धान में पानी लगा रहे है और यह केमिकल युक्त पानी लोगों को धान के खेत में चला जाएगा। इससे धान तो खराब होगा साथ ही यह जहर यह लोगों के शरीर में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


पाइप फटने की सूचना मिली है। इस पर तुंरत कार्रवाई करते हुए संबंधित उद्योगों को अपना पानी बंद करने के लिए मेल डाल कर सूचित कर दिया। अब पानी बंद हो गया है। पाइप की मरम्मत करने के बाद उद्योगों को पानी छोड़ने को कहा जाएगा।
विज्ञापन

राज कुमार, प्रबंधक,सीटीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें