कालका-शिमला हाइवे पर रविवार को 3 से 4 घंटे तक यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहा। वीकएंड पर भीड़ में लोगों ने बेतरीब वाहन सड़कों के किनारे लगा दिए। इस कारण हाइवे बुरी तरह से जाम हो गया। इस दौरान यात्रियों समेत स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
पुलिस के यातायात व्यवस्था को बहाल रखने के इंतजाम भी धरे के धरे रख गए। जानकारी के अनुसार कालका की ओर से आने वाले ट्रैफिक को कोटी से धर्मपुर तक पहुंचने के लिए लगभग तीन घंटे लग गए। जबकि सोलन से धर्मपुर तक पहुंचने के लिए भी इतना ही समय लग गया। इस जाम के कारण कई लोग अपने गंतव्य में देरी से पहुंचे तो कई लोगों की ट्रेन छूट गई।