जून में आयोजित पुलिस भर्ती में शारीरिक परीक्षा उतीर्ण करने वालों की 21 जून को लिखित परीक्षा ली जाएगी। यह परीक्षा सुबह 8 बजे से सोलन के पुलिस लाइन ग्राउंड में होगी।
परीक्षार्थियों को परीक्षा में अपनी पासपोर्ट साईज फोटो व कार्ड बोर्ड लाना अनिवार्य होगा। हालांकि सभी उतीर्ण परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए बुलावा पत्र भेज दिए गए हैं। किसी भी परीक्षार्थी को कॉल लेटर न मिलने की दशा में वह 21 जून को पुलिस ग्राउंड में उपस्थित हो जाएं। यह सूचना जिला पुलिस अधिक्षक सोलन डा. रमेश छाजटा ने दी है।