फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
नालागढ़ में वीर नारियों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि तथा लीग के सदस्यस्रोत: संवाद
विज्ञापन
बीबीएन पूर्व सैनिक लीग के समारोह में वीर नारियों और शहीद परिवारों का दिया सम्मान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को नालागढ़ के पूर्व सैनिक सामुदायिक भवन में बीबीएन पूर्व सैनिक लीग की ओर से समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष शीला कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह की शुरुआत हेरिटेज पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई।


इसके बाद पूर्व सैनिक सामुदायिक भवन में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

लीग के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए नालागढ़ में ईसीएचएस तथा सीएसडी कैंटीन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। अब उन्हें दवाई और सामान लेने के लिए रोपड़ या चंडीमंदिर जाने की जरूरत नहीं है। मुख्यातिथि शीला कुमारी में लीग को भवन हेतु पांच लाख रूपये देने को घोषणा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बीबीएन पूर्व सैनिक लीग की ओर से कारगिल युद्ध में देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के परिवारों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पूर्व सैनिक सामुदायिक भवन के निर्माण में सहयोग देने वाले लोगों और संस्थाओं को भी सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर नालागढ़ और दून विधानसभा क्षेत्रों के पूर्व विधायक, जिला परिषद सदस्य, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों सहित बीबीएन पूर्व सैनिक लीग के उपाध्यक्ष कैप्टन सुरेश, सचिव कैप्टन शमशेर चौहान, कैप्टन कमल कुमार, रूपलाल चंदेल, जगतार सिंह, दीपक किनायत सहित, कैप्टन विश्वनाथ शर्मा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें