फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में आंधी से तारों के तारों पर गिरा पेड़, ट्रक की टक्कर से खंभा टूटा

Mon, 12 Oct 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ के किरपाल पुर में बिजली की तारों पर गिरा हुआ पेड़ स्रोत: संवाद
विज्ञापन
किरपालपुर में शिवालिक वैली स्कूल के पास पेड़ गिरने से बाल-बाल बचीं गाड़ियां
विज्ञापन

कॉलेज के पास ट्रक की टक्कर से खंभा टूटने के बाद बिजली आपूर्ति बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज आंधी से किरपालपुर स्थित शिवालिक वैली स्कूल के पास एक विशाल पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया। इससे तार टूटकर सड़क पर आ गए। गनीमत रही कि सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आने से बच गईं और बड़ा हादसा टल गया।
घटना के समय स्कूल में वार्षिक समारोह चल रहा था और पार्किंग में दर्जनों वाहन खड़े थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्कूल के सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। इसके बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर टूटे तारों को सड़क से हटाया और यातायात बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना में एक अन्य घटना में शनिवार रात कॉलेज के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। इससे खंभा टूट गया और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता राकेश ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई और टूटी तारों को सड़क से हटाया गया। उन्होंने कहा कि कॉलेज के पास नई तारें बिछाने का काम तेजी से जारी है और क्षेत्र में जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें