फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पेंशन भुगतान में भेदभाव पर भड़के परिवहन पेंशनर, सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के खातों में एक आए पेंशन

Wed, 15 Jul 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की बैठक के दौरान मौजूद पदा​​धिकारी 
विज्ञापन
कुनिहार में हुई पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की बैठक बुधवार को कुनिहार स्थित पेंशन भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष बलवीर सिंह चौधरी ने की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल ठाकुर और प्रदेश सचिव रघुनाथ शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों पेंशन भुगतान में हो रही देरी तथा सरकार की नीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में वक्ताओं ने हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन और प्रदेश सरकार की पेंशन भुगतान व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पिछले माह 65 वर्ष से अधिक आयु के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खातों में पेंशन जारी की गई है। और दिसंबर महीने की पेंशन भी 65 वर्ष के ऊपर तक के पेंशनरों को पेंशन डाली गई है। जबकि 58 से 64 वर्ष आयु वर्ग के अनेक पेंशनरों को अब तक पेंशन नहीं मिली है। इसे अनुचित बताते हुए कहा गया कि पेंशनरों के बीच इस प्रकार का भेदभाव किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। सरकार और निगम प्रबंधन को सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खातों में एक साथ पेंशन जारी करनी चाहिए। बैठक में यह भी मांग उठाई गई कि एक जनवरी 2016 से देय संशोधित वेतनमान (पे-स्केल) का एरियर, महंगाई भत्ते की बकाया किस्तें, चिकित्सा प्रतिपूर्ति (मेडिकल बिल) तथा अन्य लंबित वित्तीय देयों का भुगतान बिना और विलंब किए किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि अधिकांश पेंशनर वृद्धावस्था में विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे हैं और आर्थिक तंगी के कारण कई लोग समय पर उपचार तक नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे में सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए उनका वर्षों का मेहनत से कमाया हुआ धन शीघ्र जारी करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल ठाकुर और अर्की इकाई के अध्यक्ष बलवीर सिंह चौधरी ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने जीवनभर की सेवा के बाद सम्मानजनक जीवन की अपेक्षा रखते हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि लंबित भुगतान और पेंशन संबंधी सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि कर्मचारियों को अपने ही अधिकारों के लिए बार-बार संघर्ष न करना पड़े।
विज्ञापन

बैठक में बृजलाल गर्ग, भवानी शंकर, शेर सिंह, कुलदीप कुमार, संतराम, प्रेम चौधरी, अमर सिंह, शीशराम, सुंदर सिंह, महेंद्र, हेतराम, हीरा सिंह, बालमुकुंद, राजेंद्र सिंह, शंकर सिंह, जीतराम चौधरी, अशोक, ठाकुर देवी सिंह, सुखराम व जीतराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता व्यक्त की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें