फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती के सिखाए गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
जाडली स्कूल में पुष्प उत्पादन, जहरमुक्त खेती और पर्यावरण संरक्षण पर विशेषज्ञ ने दिया व्याख्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कृषि संकाय के विद्यार्थियों के लिए विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें प्राकृतिक खेती, पुष्प उत्पादन, आधुनिक कृषि तकनीकों और पर्यावरण संरक्षण पर जानकारी दी गई। कृषि क्षेत्र के मास्टर ट्रेनर संजीव ठाकुर ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती के महत्व और टिकाऊ कृषि पद्धतियों के बारे में बताया।
व्याख्यान में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने पर जोर दिया गया। विद्यार्थियों को जैविक संसाधनों का उपयोग करने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। पुष्प उत्पादन, नर्सरी प्रबंधन और पौधों के प्रवर्धन पर भी प्रकाश डाला गया। कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। संजीव ठाकुर ने कहा कि आधुनिक कृषि केवल फसल उत्पादन तक सीमित नहीं है। बागवानी, पुष्प उत्पादन, पौधशाला प्रबंधन और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन जैसे क्षेत्रों में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने युवाओं को इन गतिविधियों को अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का उचित उपयोग और पर्यावरण के अनुकूल कृषि पद्धतियां समय की आवश्यकता हैं। उन्होंने बताया कि जहरमुक्त खेती से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है और मिट्टी का स्वास्थ्य भी बना रहता है। विद्यालय की उपप्रधानाचार्य गीता देवी, राजनीति विज्ञान प्रवक्ता मीनाक्षी शर्मा, व्यावसायिक प्रशिक्षक अनामिका शर्मा और विद्यालय समन्वयक रविंदर कुमार ने इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें