जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सोलन में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मौजूद पद
जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक में एक दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रधान कार्यालय में शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसका आयोजन एग्रीकल्चर को-ऑपरेटिव स्टाफ ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, सांगटी, समरहिल शिमला की ओर से किया गया। बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने शुभारंभ किया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को बैंकिंग कार्यप्रणाली, नियामकीय प्रावधानों और ऋण प्रबंधन से जुड़े विषयों की जानकारी देना था। इसमें ग्राहक को जानें (केवाईसी) मानदंड, जोखिम निगरानी, राजस्व रिकॉर्ड, ऋण दस्तावेजीकरण और ऋण मूल्यांकन पर चर्चा की गई। इसके अलावा आय पहचान, परिसंपत्ति वर्गीकरण, प्रावधान संबंधी मानदंडों और सूचना का अधिकार अधिनियम की जानकारी भी दी गई।
बैंक अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि बदलते बैंकिंग नियमों और आधुनिक कार्यप्रणाली के अनुरूप कर्मचारियों का नियमित प्रशिक्षण जरूरी है। इससे कार्यक्षमता बढ़ती है, पारदर्शिता सुनिश्चित होती है और ऋण प्रबंधन व जोखिम नियंत्रण अधिक प्रभावी बनते हैं। मुकेश शर्मा ने कहा कि सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कर्मचारियों का ज्ञान और कौशल लगातार बढ़ाना आवश्यक है। इससे ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने और बैंकिंग नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।प्रशिक्षण संस्थान की अधिकारी शिवानी और डोला सिंह ने विभिन्न सत्रों को संबोधित किया। बैंक के प्रबंध निदेशक पंकज सूद सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।