आईटीआई सोलन के हॉल में जनगणना को लेकर अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हुए। संवाद
मकानों की सूची बनाने संबंधी कार्यों के लिए आईटीआई आयोजित किया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। केंद्र सरकार की ओर से 2027 की जनगणना की तैयारियों के लिए हर जिले के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को आईटीआई सोलन में मकानों की सूची बनाने संबंधी कार्यों के लिए जिला एवं प्रभार अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को 2027 की जनगणना की जानकारी दी गई। साथ ही सभी अधिकारियों को इस जनगणना में उनकी भूमिकाओं के बारे में बताया गया। इसके अलावा कानूनी प्रावधान, निधि प्रबंधन, जनशक्ति और प्रचार गतिविधियों के बारे में भी बताया गया। अधिकारियों को वीडियो के माध्यम से भी इसकी जानकारी दी गई। इसमें जनगणना का पहले चरण की जानकारी दी जा रही है, जिसमें मकान सूचीकरण एवं आवास जनगणना के बारे में बताया जा रहा है। इसके दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि पहले चरण का उद्देश्य आवास और जीवन स्थितियों को समझना और दूसरे चरण के लिए एक आदर्श समग्र रूपरेखा तैयार करना है। इसका लक्ष्य है कि कोई भी परिवार जनगणना में न छूटे। इस दौरान जिले के सभी एसडीएम और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।