फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: युवाओं को सरल भाषा में समझाए सांख्यिकी के सिद्धांत

विज्ञापन
कंडाघाट कॉलेज में कार्यशाला के दौरान मौजूद प्रध्यापक व अन्य। संवाद
विज्ञापन
कंडाघाट कॉलेज में अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग ने किया कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चायल/कंडाघाट(सोलन)। कंडाघाट काॅलेज में सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग के सहयोग से युवा पीढ़ी को सांख्यिकी के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 7 और 9 मार्च तक वाणिज्य, अर्थशास्त्र और भूगोल विभाग की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्यातिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. मदन लाल मनकोटिया मौजूद रहे। संसाधन व्यक्ति के रूप में एचपीयू अर्थशास्त्र विभाग की प्रो. अपर्णा नेगी और वाणिज्य विभाग प्रो. राजकुमार सिंह उपस्थित रहे। प्रो. अपर्णा नेगी ने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से सांख्यिकी के सिद्धांतों को बहुत ही सरल भाषा में समझाया, जिससे प्रतिभागियों के लिए विषय की अवधारणाएं स्पष्ट और सहज हो गईं। उन्होंने यह सिद्ध किया कि उचित दृष्टिकोण और प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से एक जटिल विषय को भी रोचक, सरल और सार्थक बनाया जा सकता है। दूसरे सत्र में प्रो. राजकुमार सिंह ने रेखांकित किया कि सांख्यिकी केवल संख्याओं और आंकड़ों का विषय नहीं है, बल्कि यह जीवन के विभिन्न पैटर्न को समझने, बेहतर निर्णय लेने और व्यापक दृष्टिकोण विकसित करने का माध्यम भी है। इस अवसर पर प्रतियोगिताें का आयोजन भी किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मुस्कान, दीक्षित और उर्वशी ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। कोलाज मेकिंग में सान्या, अंशु और तनुजा ने क्रमश: पहले, दूसरा व तीसरे स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में सान्या ने पहला, प्रीति ने दूसरा और शिल्पा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रो. अपर्णा नेगी और प्रो. राजकुमार सिंह ने विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें