फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: साधुपुल में महिलाओं को अचार और केक बनाने का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
साधुपुल क्षेत्र के ज्योति महिला मंडल की महिलाओं को आचार और केके बनाने की जानकारी देते हुए। संवा - फोटो : टूंडला की भूमि प्रबंधक संमिति के पदा​धिकारी केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल से मिलकर मांग पत्र देते संगठन
विज्ञापन
निफ्टम कुंडली के विद्यार्थियों ने दिया प्रशिक्षण, स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कंडाघाट(सोलन)। कंडाघाट (सोलन)। ग्राम अंगीकरण कार्यक्रम के तहत निफ्टम कुंडली के विद्यार्थियों ने साधुपुल क्षेत्र के ज्योति महिला मंडल की महिलाओं के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम अचार और केक बनाने से संबंधित था। इस प्रशिक्षण में खाद्य स्वच्छता, कच्चे माल का चयन, मसालों एवं प्राकृतिक संरक्षकों का उपयोग, गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस और गुड हाइजीन प्रैक्टिस की विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं ने नींबू और मिर्च अचार बनाना सीखा, साथ ही केक बैटर की तैयारी, बेकिंग के तापमान नियंत्रण और सजावट जैसे बेकिंग कौशलों की भी जानकारी दी।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई उपयोगी प्रश्न पूछकर अपने कौशल को और निखारा। कार्यक्रम के अंत में लागत निर्धारण, लेबलिंग, ब्रांडिंग और बाजार में बिक्री की संभावनाओं पर भी मार्गदर्शन दिया गया ताकि महिलाएं इन कौशलों को स्वरोजगार के रूप में अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें