फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में उड़ रहे धूल के गुब्बार

विज्ञापन
बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड कोलानी में मार्ग नहीं हो पाया पक्का- संवाद
विज्ञापन
सीवरेज पाइप डालने के लिए खोदी सड़क को पक्का करना भूला विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी की हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के फेज-दो में सीवरेज पाइप डालने के लिए जलशक्ति विभाग ने मार्ग को खोद दिया है, लेकिन उसे पक्का करना भूल गया है। मार्ग से उड़ने वाली धूल काॅलोनी में रहने वाले लोगों के घरों में जा रही है। करीब छह माह पहले नई सीवरेज लाइन बिछाने के लिए नाली खोदी गई थी। पाइप दबाने के बाद मिट्टी तो डाल दी गई, लेकिन मार्ग को पक्का नहीं किया गया। स्थानीय निवासी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सांस की समस्या है, जो लगातार धूल उड़ने से और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों को कई बार शिकायत की, लेकिन न तो सड़क पक्की की गई और न ही पानी का छिड़काव किया जाता है।स्थानीय निवासी राजीव गर्ग ने बताया कि पहले ही बद्दी में उद्योगों की वजह से धूल ज्यादा है, ऊपर से सड़क की धूल ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इस समस्या पर जलशक्ति विभाग और नगर निगम के बीच जिम्मेदारी को लेकर विरोधाभास सामने आया है। वहीं जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि इस बारे में विभाग ने 10 लाख रुपये नगर निगम में जमा करवा दिए है। निगम ने ही इस मार्ग को पक्का करना है। उधर, नगर निगम के अधिशासी अभियंता सुमित आजाद ने बताया कि जल्द ही इस मार्ग को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें