फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पोस्ट हार्वेस्ट प्रबंधन से बढ़ेगी किसानों की आय

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। बागवानी विभाग की एचपी शिवा परियोजना के तहत चुनाड भूमति में पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट एवं मार्केट लिंकेज विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य किसानों को फलों की तुड़ाई के बाद वैज्ञानिक प्रबंधन, ग्रेडिंग, पैकिंग, भंडारण, मूल्य संवर्धन और आधुनिक विपणन तकनीकों की जानकारी देना है। जिला समन्वयक डॉ. देवेंद्र अत्री, एसएमएस डॉ. रितेश शर्मा, मैनेजमेंट एक्सपर्ट डॉ. पूनम कैरो, डीसीओ नितीश कौश्यप, एचईओ पवन शर्मा सहित विभागीय अधिकारियों ने किसानों को वैज्ञानिक तरीकों से फलों की गुणवत्ता बनाए रखने और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उपाय बताए। सीएस-07 टीम के कैपेसिटी बिल्डिंग एक्सपर्ट राव साहेब बेंद्रे, मार्केट लिंकेज एक्सपर्ट योगेश शर्मा और प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव जयवर्धन ने ब्रांडिंग, पैकेजिंग, मूल्य संवर्धन तथा बाजार से सीधे जुड़ने के तरीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सेर दिलग, चुनाड और जैलुंग क्लस्टर के किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेषज्ञों ने सहकारी समितियों के गठन और सामूहिक विपणन के लाभ भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें