फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गुम्मन से टकसाल तक नए सिरे से बिछेगी पटरी, निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलर के ऊपर से गुजरेगा रेलवे ट्रैक, निर्माण के लिए खोदाई का काम तेज
विज्ञापन

अंबाला, दिल्ली और चंडीगढ़ के इंजीनियरों की देखरेख में होगा पुनर्निर्माण
मरम्मत में लगेंगे दो माह, त्योहारों पर धर्मपुर से शिमला के बीच चल सकती हैं अतिरिक्त ट्रेनें
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। प्रदेश में अगस्त में हुई भारी बारिश से क्षतिग्रस्त विश्व प्रसिद्ध कालका-शिमला हेरिटेज रेल सेक्शन की स्थायी बहाली के लिए रेलवे ने निर्माण कार्य युद्धस्तर पर तेज कर दिया है। गुम्मन से टकसाल के बीच करीब एक किलोमीटर के दायरे में क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक को नए सिरे से बिछाया जाएगा। इसके लिए पिलर तैयार करने के उद्देश्य से जेसीबी की मदद से खोदाई का काम शुरू कर दिया गया है।
यह पूरा निर्माण कार्य अंबाला, दिल्ली और चंडीगढ़ के वरिष्ठ रेलवे इंजीनियरों की देखरेख में होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पटरियों और ध्वस्त पुलों को पूरी तरह दुरुस्त कर ट्रेन संचालन बहाल करने में करीब दो माह का समय लग सकता है। मूसलाधार बारिश के चलते कालका-शिमला रेल मार्ग पर जगह-जगह जमीन धंसने और भूस्खलन से आधार बह गया था। पुल संख्या-57 और 58 के समीप स्थिति सबसे अधिक गंभीर बनी हुई है। करीब एक किलोमीटर के दायरे में तीन स्थानों पर ट्रैक का निचला ढांचा नष्ट हो चुका है, जिससे पटरियां हवा में लटक गई थीं और गहरी खाई दिखाई दे रही थी। पुल संख्या-58 के समीप का ढांचा पूरी तरह ध्वस्त हो गया था, जिसे अब समतल कर पिलर निर्माण के गड्ढे खोदे जा रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
पिलर आधारित सुरक्षित ढांचे का निर्माण
क्षतिग्रस्त हिस्से में रेल यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए पिलर आधारित मजबूत ढांचा तैयार किया जाएगा। पिलर का निर्माण पूरा होते ही इनके ऊपर नई पटरियां बिछाई जाएंगी, ताकि भविष्य में बारिश के कारण ट्रैक को दोबारा नुकसान न पहुंचे। मरम्मत कार्य के चलते रेलवे ने ट्रेनों के रद्द करने और शॉर्ट टर्मिनेशन की अवधि को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है। कालका से शिमला जाने वाली ट्रेन संख्या 52457, 52451, 52459, 52455 और अप-डाउन मिक्स ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी।
इनसेट
त्योहारों पर अतिरिक्त ट्रेनों की योजना
आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड धर्मपुर से शिमला के बीच अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की योजना बना रहा है, जिससे यात्रियों और सैलानियों को आवाजाही में राहत मिल सके।
विज्ञापन

इनसेट
रेलवे ट्रैक और पुलों को दुरुस्त करने में लगभग दो महीने का समय लगेगा। ट्रैक की जल्द बहाली के लिए काम तेज गति से जारी है। त्योहारों के दौरान धर्मपुर से शिमला के बीच अतिरिक्त ट्रेनें चलाने पर भी विचार किया जा रहा है।
-यशनजीत सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें