चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
कोटी रेलवे स्टेशन पर एक घंटा लेट हो गई ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला विश्व धरोहर रेल लाइन पर चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला है। ट्रैक पर व्यक्ति को देखकर चालक ने ब्रेक लगाकर उसे बचाया है। कोटी रेलवे स्टेशन के समीप हुई दुर्घटना में चालक के ब्रेक लगाने के बाद भी व्यक्ति थोड़ा इंजन के नीचे आ गया। उसे हल्की चोटें लगी है, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार कालका-शिमला विश्व धरोहर ट्रैक पर 52454 नंबर की ट्रेन शिमला से कालका जा रही थी। जैसे ही ट्रेन कोटी रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंची तो एक व्यक्ति ट्रैक पर ट्रेन की ओर आता दिखाई दिया। इस दौरान चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए ब्रेक लगा दिए। लेकिन व्यक्ति इंजन के अगले हिस्से के नीचे आ गया। इसके बाद व्यक्ति को बाहर निकाला गया। इस दौरान व्यक्ति का पहचान की गई। व्यक्ति जाबली का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने शराब पी हुई थी। अगर चालक न देखता तो व्यक्ति ट्रेन के नीचे आ जाता और बड़ा हादसा हो जाता। घटना के बाद ट्रेन करीब एक घंटा लेट हो गई। उधर, इसकी पुष्टि रेलवे अधिकारी ने की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह ट्रैक पर न चलें।