फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी-बरोटीवाला सड़क पर फैला निजी भवन का गंदा पानी

Wed, 13 Mar 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों समेत लोगों को आ रही दिक्कतें
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग को लोग कई बार बता चुके समस्या
नहीं हो रही कोई कार्रवाई, रोजाना राहगीर भी हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला सड़क पर सिक्का होटल के पास निजी बिल्डिंग से गंदा पानी सड़क पर आ रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस जगह पर गंदगी बह रही है ठीक सामने डीआईसी और विजिलेंस का कार्यालय भी है। यहांं पर सरकारी कर्मचारियों का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन उन्हें दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बस स्टाप भी साथ होने दिनभर लोग परेशान होते हैं। राहगीरों को भी काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। हैरत की बात तो यह है कि कई बार समस्या को जल शक्ति विभाग को बताया गया है। लेकिन संबंधित व्यक्ति को हिदायत भी नहीं दी जा रही है।
बद्दी-बरोटीवाला सड़क पर सिक्का होटल के सामने एक निजी भवन है। इस भवन का अपना एसटीपी प्लांट नहीं है। इस बहुमंजिला भवन में लोगों ने फ्लैट खरीद रखे हैं। बिल्डिंग को किस आधार पर एनओसी मिली है। यहां औद्योगिक क्षेत्र काठा व भटोली में काम करने वाले कामगार बद्दी व बरोटीवाला के लिए बस पकड़े है। लेकिन ठीक इसी स्थान पर सीवरेज का गंदा पानी जमा होने से इन लोगों को दिक्कत हो रही है। बताया जा रहा है कि भवन की सीवरेज लाइन जाम होने से पानी ओवरफ्लो रहा है। सीवरेज लाइन भवन के हिसाब से कम होने से यह दिक्कत बार-बार आ रही है। कुछ माह पहले भी इसी प्रकार की दिक्कत थी। जल शक्ति विभाग ने पहले ही निजी भवन के संचालकों को नोटिस जारी किया था। उसके बाद यह गंदा पानी आना बंद हो गया था। लेकिन पिछले कुछ समय से यह लगातार निकल रहा है जिससे आम लोग प्रभावित हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि वह स्वयं वीरवार को मौका देखने जाएंगे और दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें