फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर-शिमला रेल सेवा सुचारु रखने को कालका से भेजे दो इंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटी सुरंग नंबर-10 के पास हाइड्रा क्रेन की मदद से ट्रैक पर उतारे इंजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर धर्मपुर से शिमला के बीच रेल सेवा सुचारु बनाए रखने के लिए रेलवे विभाग ने कालका से दो रेल इंजन भेजे हैं। दोनों इंजनों को बड़ी हाइड्रा क्रेनों के माध्यम से सड़क से कोटी तक पहुंचाया गया। इसके बाद कोटी सुरंग नंबर-10 के पास बड़ी हाइड्रा क्रेनों की मदद से इन्हें रेलवे ट्रैक पर उतारा गया और धर्मपुर की ओर रवाना किया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों, तकनीकी कर्मचारियों और सुरक्षा बलों की टीम मौके पर तैनात रही। रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल धर्मपुर से शिमला के बीच दोनों दिशाओं में एक-एक जोड़ी ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। रेल सेवा में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए विभाग ने अतिरिक्त इंजनों की व्यवस्था की है।

भारी बरसात के कारण कालका-शिमला रेलमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ था, जिससे रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा। गुम्मन के पास ट्रैक के नीचे का लंबा हिस्सा धंसने से रेलमार्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ। इसके अलावा कोटी सुरंग नंबर-10 के पास भी ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ है। रेलवे विभाग की ओर से प्रभावित स्थानों पर मरम्मत कार्य जारी है। गुम्मन के पास क्षतिग्रस्त ट्रैक को पूरी तरह दुरुस्त करने में अभी समय लगेगा। इसके चलते कालका से धर्मपुर के बीच रेल सेवाएं 31 दिसंबर तक रद्द की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल धर्मपुर से शिमला के बीच रेल सेवाएं जारी हैं, जबकि कालका से धर्मपुर तक रेल यातायात बहाल करने के लिए क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत की जा रही है। मरम्मत कार्य पूरा होने और सुरक्षा जांच के बाद ही ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू हो सकेगा। ऐसे में यात्रियों को कालका से धर्मपुर के बीच रेल सेवा बहाल होने का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें