फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी-नालागढ मार्ग पर लगा जाम, देरी से पहुंचे कामगार व उद्योगपति

Tue, 01 Sep 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी नालागढ़ फोरलेन पर किशनपुरा में वाहनों की लगी लंबी लाईने- संवाद।
विज्ञापन
तीन दिन की छुटि्टयों के बाद बीबीएन में बढ़े वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। तीन दिन के अवकाश के बाद बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने से सुबह के समय जाम की स्थिति बनी रही। बद्दी-नालागढ़-फोरलेन पर भुड्ड से लेकर मानपुरा तक जाम लगा रहा। दस बजे के बाद वाहनों की संख्या कम होने से यातायात सुचारु हुआ।रक्षा बंधन पर बीबीएन से अधिकांश कामगार सोमवार को काम पर लौटे। अचानक बद्दी नालागढ़ मार्ग पर सुबह 10 बजे से पहले अचानक ट्रैफिक बढ़ने से जाम लग गया। जिसके चलते सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। नालागढ़ की ओर जाने वाले वाहन चालकों को भुड्ड से लेकर मानपुरा तक जाम में फंसे रहे। करीब एक घंटा देरी से पहुंचे।
विज्ञापन

बद्दी से नालागढ़ फोरलेन से बद्दी बाईपास, संडोली, मलपुर, बद्दी विवि, भुड्ड, हरायेपुर, भट्टा, किशनपुरा, मानपुरा, खरूणी, बागवानियां, खेड़ा, पीर स्थान, न्यू नालागढ़ के लिए संपर्क मार्ग पर वाहन मुड़ते ही फोरलेन पर अधिक जाम लगा रहता है। सोमवार को तीन दिन के बाद कामगार, उद्यमी व आम वाहन के एक साथ मार्ग पर चलने से जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें