फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महंगाई ने फीकी की फलों की मिठास, ठंडा पड़ा कारोबार

Tue, 01 Sep 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन शहर पुराने बस अड्डे के पास बिना ग्राहकों के खाली पड़ी फलों की दुकान। संवाद
विज्ञापन
गिने-चुने ग्राहक कर रहे खरीदारी, विक्रेताओं के उतरे चेहरे
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में कम हुई बिक्री, कई फल 150 के पार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। त्योहारी सीजन के दौरान भी ग्राहक फलों की कम खरीद कर रहे हैं। इससे विक्रेताओं के चेहरे उतर गए हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल फल कारोबार में कमी आई है। जन्माष्टमी के दौरान फल विक्रेताओं की दुकानों पर जहां भीड़ रहती थी वहां गिने-चुने ग्राहक ही फलों की खरीद कर रहे हैं। कुछ ग्राहक जो फल खरीद रहे हैं वह भी काफी कम मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं।
शहर के मालरोड, अपर बाजार स्थित दुकानों में फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। आमतौर पर व्रत-त्योहारों में फलों की मांग बढ़ जाती है। लोग मंदिरों में चढ़ाने, हवन-यज्ञ पूजा के लिए सेब, केला, अनार, अमरूद समेत अन्य फल खरीदते हैं। इस बार स्थिति इसके उलट है बाजारों में फलों की मांग घट गई है। हालांकि कारोबारियों ने जन्माष्टमी के लिए विशेष पैकेज भी रखे हैं जिसमें बहुत से फलों को एक साथ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मालरोड स्थित फल विक्रेता नसीम और असलम ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान कारोबार बढ़ने की उम्मीद थी। फलों की बढ़ी कीमतों ने पानी फेर दिया। बहुत कम ग्राहक ही फलों की खरीद के लिए आ रहे हैं। वह भी कम मात्रा में फल ले रहे हैं। वहीं अन्य कारोबारी अशोक ने बताया कि फलों के अलावा स्पेशल जन्माष्टमी पैकेज भी उपलब्ध है। टोकरी में ग्राहकों की मांग के अनुसार फलों को पैक किया जा रहा है। साथ ही टोकरी को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। इसकी कीमत 1000 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक हैं। मंदिरों में भेंट चढ़ाने के लिए इनकी मांग है।
विज्ञापन


इनसेट
मौसमी 80 रुपये में नाशपाती और सेब 100 के पार
शहर के बाजारों में मौसमी 80 रुपये प्रतिकिलो, सेब 160 से 240 रुपये प्रतिकिलो में बिक रहा हैं। वहीं अनार और नाशपाती 160 रुपये प्रतिकिलो, अनानास 140 रुपये प्रतिकिलो, अमरूद 80 रुपये प्रतिकilo, पपीता और तरबूज 60 रुपये प्रतिकिलो में बिक रहा हैं। इसके अलावा अखरोट 200 रुपये प्रतिकिलो, कीवी 200 रुपये बॉक्स और ड्रैगन फ्रूट 80 रुपये का एक पीस मिल रहा है। केले के दाम 70 से 80 रुपये दर्जन बने हुए हैं। खजूर 120 से 150 रुपये पैकेट, जटा वाला नारियल 50 रुपये और हरा नारियल 100 रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें