फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कंडाघाट बाजार की संकरी सड़क बनी जी का जंजाल, लगा जाम, रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला और सोलन दोनों ओर एक-एक किलोमीटर तक लगीं लंबी कतारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कंडाघाट में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शनिवार और रविवार को मैदानी इलाकों से बड़ी संख्या में शिमला व अन्य पर्यटन स्थलों की ओर रुख करने वाले सैलानियों के वाहनों के दबाव से कंडाघाट मुख्य बाजार में जाम लग गया।
स्थिति यह रही कि कंडाघाट से शिमला की तरफ और सोलन की ओर भी एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। घंटों तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे, जिससे पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जाम की मुख्य वजह कंडाघाट क्षेत्र में सड़क का बेहद संकरा होना है। फोरलेन निर्माण के बीच कंडाघाट से करीब एक किलोमीटर पहले सड़क अचानक सिंगल रोड में बदल जाती है। वहीं, मुख्य बाजार से सोलन की ओर निकलने पर भी लगभग एक किलोमीटर तक सड़क संकरी है। दोनों तरफ से आने वाला भारी ट्रैफिक जैसे ही इस संकरे हिस्से में पहुंचता है, वाहनों के पहिये थम जाते हैं। जाम का सबसे अधिक खामियाजा स्थानीय निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। लगातार गाड़ियों की आवाजाही के कारण आम लोगों का सड़क पार करना मुश्किल हो गया है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों के लिए सड़क पार करना जान जोखिम में डालने जैसा है। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, जाम और धुएं के कारण उनका कारोबार भी ठप पड़ रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
प्रशासन व एनएचएआई से विशेष व्यवस्था की मांग
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और एनएचएआई से मांग की है कि जब तक फोरलेन का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक वीकेंड पर कंडाघाट बाजार व आसपास अतिरिक्त पुलिस बल और विशेष ट्रैफिक व्यवस्था तैनात की जाए, ताकि आम जनता और पर्यटकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें