फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी शहर में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ट्रैफिक किए डायवर्ट

विज्ञापन
बद्दी के लेबर चोक पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
कई मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही को भी किया प्रतिबंध बद्दी शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर एसपी ने की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। त्योहारी सीजन के चलते बद्दी शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। बद्दी शहर और नेशनल हाईवे बद्दी-नालागढ़ पर पुलिस जवानों की गश्त बढ़ाई गई है। भीड़भाड़ वाले स्थानों से ट्रैफिक को डायवर्ट कर बाईपास से भेजा जा रहा है। यातायात के विभिन्न मुद्दों को लेकर व पुलिस की ओर से किए गए आंशिक बदलाव को लेकर एसपी बद्दी के कार्यालय में बस, ऑटो, ट्रक यूनियन व रोड सेफ्टी क्लब की अलग-अलग बैठकें हुईं। इसमें पटेल एंड कंपनी जो कि फोरलेन का निर्माण कर रही है की ओर से भी अधिकारी शामिल हुए। एएसपी अभिषेक कुमार ने यातायात के बेहतर संचालन और सुधार के लिए जो खाका तैयार किया है, उसके बारे में बताया। उन्होंने बताया कि संडोली बाईपास से दावत चौक तक ट्रकों का परिचालन बंद किया गया है और अब ट्रक गैस प्लांट, सिक्का होटल चौक व मलकू माजरा मोरपिन रोड से ही औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे। इसी तरह उद्योगों में कार्यरत निजी बसों के लिए साईं रोड पर तीन से चार बस ठहराव निर्धारित किए गए हैं और अब हर कंपनी को बसें वहीं रोकनी होगी, वरना उन पर कार्रवाई की जाएगी।



वर्धमान चौक पर लगता है जाम:गुरविंद्र
ऑटो यूनियन के पदाधिकारी गुरविंद्र सिंह व चिरागदीन ने कहा कि सबसे ज्यादा जाम वर्धमान चौक व एनआरआई चौक पर लगता है। इस कारण ऑटो व अन्य वाहन चालक परेशान होते हैं। एएसपी ने कहा कि इस समस्या का हल किया जाएगा। उन्होंने ऑटो चालकों से आह्वान किया वो जगह-जगह ब्रेक न मारें और निर्धारित स्थल पर ही सवारी उतारें।
विज्ञापन




फोरलेन कंपनी रास्ते चौड़े करें:मनोज
बस यूनियन के अध्यक्ष मनोज राणा ने कहा कि आज कल त्योहारी सीजन में फोरलेन कंपनी जो निर्माण कर रही है, उसमें कई जगह सड़क छोटी कर दी है। खरुणी, मलकू माजरा व बागबानियां और भुड में काम होना है और एक दो मीटर सड़क चौड़ी की जानी जरूरी है। इस पर एनएचएआई के एसडीओ दिनेश पुनिया ने कहा कि जहां-जहां जरूरत होगी, वहां कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन




त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए एएसपी अभिषेक की टीम काम करेगी। बद्दी में कोई भी यातायात नियम व बदलाव आम जन व प्रभावित पक्ष के साथ मिलकर ही संभव है। त्योहारों के सीजन में ट्रैफिक जवानों की बढ़ोतरी की है। - इल्मा अफरोज, एसपी बद्दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें