फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़-रामशहर मार्ग पर खोदाई से यातायात प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर कलवर्ट डालने से डेढ़ घंटे आवाजाही रही बंद
विज्ञापन

छल मोड़ के पास पानी रिसाव से सड़क धंसने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी रामशहर (सोलन)। लोक निर्माण विभाग रामशहर उपमंडल के तहत नालागढ़-रामशहर मार्ग पर छल के मोड़ के पास शनिवार को सड़क की खोदाई से यातायात प्रभावित रहा। नालागढ़ से करीब तीन किलोमीटर दूर कलवर्ट डालने का काम चलने से करीब डेढ़ घंटे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही।
मार्ग बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे यात्रियों और चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नालागढ़-रामशहर-कुनिहार-शिमला मार्ग क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी इलाकों को आपस में जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग है। लोक निर्माण विभाग ने जब शनिवार को मरम्मत कार्य शुरू किया तो रास्ते में गाड़ियों के पहिये थम गए। इससे लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। जानकारी के अनुसार छल मोड़ के पास सड़क के नीचे काफी समय से पानी का रिसाव हो रहा है। इससे सड़क के धंसने की स्थिति बनी हुई थी। भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोकने के उद्देश्य से विभाग ने शनिवार को खोदाई करवाकर कलवर्ट डालने का काम शुरू किया। काम के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डेढ़ घंटे तक यातायात रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पानी का रिसाव अधिक होने और सड़क के दबने की समस्या को दूर करने के लिए कलवर्ट डालने का काम किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय के लिए आवाजाही रोकी गई थी। अब काम पूरा कर मार्ग को यातायात के लिए पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। -राजेंद्र महाजन, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें