फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर के कारोबारियों ने चलाई लोहड़ी, मूंगफली, गजक बांटी

विज्ञापन
शहर में ढोल नगारों के साथ मनाया गया लोहड़ी पर्व। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। शहर में शुक्रवार को लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। दोपहर को बाजार में खूब चहल-पहल रही, जबकि शाम 6:00 बजे शहर में कारोबारियों ने जगह-जगह लोहड़ी जलाई और एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान मालरोड, मुरारी मार्केट, पुराने स्टैंड, बाईपास, सन्नी साइड समेत शहर के सभी वार्डों में कारोबारियों ने लोहड़ी जलाई। इस दौरान लोगों को मूंगफली, गजक, तिल रेबड़ी, पॉपकार्न बांटे गए। कई जगहों पर ढोल के साथ लोगों ने डांस भी किया।
विज्ञापन

वहीं लोहड़ी पर्व को लेकर दिन भर शहर के बाजार सजे रहे और अधिकतर दुकानों में लोहड़ी का सामान सजा रहा। लोहड़ी पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। जिला मुख्यालय की बात करें तो सोलन शहर में दिन भर लोगों की चहल-पहल रही और लोहड़ी के लिए सजी दुकानों में जमकर खरीदारी की गई।
शहर के कारोबारी मुकेश गुप्ता, विनीत गोयल, कुशल जेठी, मनोज गुप्ता आदि ने बताया कि हर साल लोहड़ी पर कारोबारी एकजुट होकर लोहड़ी पर्व मनाते हैं और एक दूसरे को बधाइयां देते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी बाजारों में लोहड़ी जलाकर अमन शांति की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें