फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पुलिस ने नंदपुर में बाइक सवार से पकड़ा 3.18 ग्राम चिट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने नंदपुर गांव के समीप नाकाबंदी के दौरान रोहतांवाला निवासी एक व्यक्ति को 3.18 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नशे की खेप को शातिर तरीके से बाइक के बैटरी बॉक्स में छिपा रखा था।जानकारी के अनुसार बद्दी पुलिस की टीम जब गश्त पर थी, तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक पर चिट्टे की सप्लाई देने नंदपुर गांव की ओर जा रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और बाइक सवार मुस्ताक मोहम्मद को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस तब हैरान रह गई जब बाइक के बैटरी बॉक्स के पास एक पारदर्शी पाउच बरामद हुआ। जांच करने पर उसमें 3.18 ग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपी मुस्ताक मोहम्मद इलाके में चिट्टे की सप्लाई करने की फिराक में था। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें