फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुमारहट्टी को स्वच्छ बनाने का उठाया बीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चेवा पंचायत में ग्राम सभा की बैठक में एजेंडों पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कसौली विधानसभा क्षेत्र की चेवा पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। पंचायत प्रधान रमेश चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायतीराज से संबंधित एजेंडों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य कुमारहट्टी को स्वच्छ बनाना और एक वर्ष के भीतर उसे 'रेड जोन' से बाहर लाना है।
बैठक में पेयजल, सड़क और बावड़ियों के संरक्षण सहित कई विकास कार्य कराने का निर्णय लिया गया। रमेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल और बिजली की समस्या नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने चेवा पंचायत के अंतर्गत आने वाले चेवा, बाढ़ा, खाली, खील बड़सेर, उदयपुर, हरिपुर और खील जासली वार्डों के लोगों की समस्याएं सुनी गईं। प्रत्येक वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर दो-दो विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेवा वार्ड में रास्ते और एंबुलेंस मार्ग का निर्माण किया जाएगा। बाढ़ा वार्ड में हाईवे के पानी की निकासी के लिए सॉकपिट बनाया जाएगा। उदयपुर में प्राथमिक स्कूल भवन का निर्माण तथा पानी की पक्की जोहड़ी बनाई जाएगी। कुमारहट्टी में हाईवे किनारे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए शेड और कमरों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें