फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले में दस फीसदी क्षेत्रों में ही लगा टमाटर, शिमला मिर्च

Sat, 16 Mar 2024 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सूखे के कारण किसान खेतों में नहीं कर पाए बुआई
विज्ञापन

एक माह देरी से तैयार होगी टमाटर और शिमला मिर्च की फसलें
प्रदेश के जिला सोलन में सबसे अधिक होता है टमाटर का कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मौसम की बेरुखी झेल रहे किसान टमाटर और शिमला मिर्च की रोपाई कार्य समय पर नहीं कर पा रहे हैं। जिले के सिर्फ नदी पार के क्षेत्रों में दस फीसदी क्षेत्रों में ही टमाटर, शिमला मिर्च की रोपाई हो पाई है। जबकि अन्य बारिश पर निर्भर क्षेत्रों में अभी तक बुआई कार्य भी नहीं हो पाया है। किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। समय पर रोपाई न होने के कारण इस बार बाजार में टमाटर भी एक माह की देरी से पहुंचेगा। जिससे उन्हें उचित दाम न मिलने की भी चिंता सता रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रदेश के जिला सोलन में सबसे अधिक टमाटर और शिमला मिर्च की पैदावार होती है। इसमें सोलन में ही 8100 हेक्टेयर भूमि पर टमाटर की खेती होती है। जबकि 2500 हेक्टेयर में शिमला मिर्च लगाई जाती है। सूखे के कारण बुआई कार्य न होने से किसान शिमला मिर्च तक की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। अभी तक नदीपार क्षेत्रों में सिर्फ दस फीसदी क्षेत्र में टमाटर और बीस फीसदी में शिमला मिर्च की रोपाई हो सकी है। जबकि 65 फीसदी क्षेत्रों के किसान बारिश के इंतजार में है। मार्च में जिला सोलन और सिरमौर के नदी पार क्षेत्रों में टमाटर की रोपाई कार्य होता है। जबकि 15 दिन के बाद अन्य क्षेत्रों में यह कार्य शुरू होना था। लेकिन बारिश न होने के कारण किसान खेतों को जोतने तक कार्य नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें