कंडाघाट के केवीके में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्होग के विद्यार्थी को फूलों से संबंधित
कल्होग स्कूल के विद्यार्थियों ने किया केवीके कंडाघाट का शैक्षिक भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्होग के कृषि विषय के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को कंडाघाट स्थित क़ृषि विज्ञान केंद्र सोलन में क़ृषि और बागवानी की फसलों के उत्पादन की व्यावहारिक शिक्षा प्राप्त की।
स्कूल शिक्षिका नेहा टेम्पटा, मोनिका सूद और मोनल अग्रवाल के साथ शैक्षणिक प्रशिक्षण में कक्षा 9 से 12 तक के 42 विद्यार्थी इसमें शामिल रहे। इस दौरान विद्यार्थियों को ऑन जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम में केवीके की सब्जी वैज्ञानिक डॉ सीमा ठाकुर और पुष्प वैज्ञानिक डॉ राजेश ठाकुर ने फूल उत्पादन, सब्जियों की खेती, नर्सरी में पौध तैयार करना, हाइड्रोपाेनिक तकनीक में बिना मिट्टी के पौधे तैयार करना, गमलों में फूल लगाना, कटिंग और पौधों को लगाने की विधि की जानकारी दी। इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान बच्चों ने कई जानकारियां ली और उसे अपने घर पर अपनाने का भी आश्वासन दिया।