फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बिरसा मुंडा के संघर्ष के बारे में विद्यार्थियों को बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोधी माजरा स्कूल में मनाया गया जनजातीय पखवाड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोधी माजरा में भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय की ओर से जनजातीय गौरव पखवाड़ा के तहत शनिवार को कार्यक्रम किया गया है। इस मौके पर प्रधानाचार्य रमेश कुमार शर्मा ने बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष और जनजातीय लोगों के जीवन को दिए गए योगदान के बारे में छात्रों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने बिरसा मुंडा की जयंती दिवस पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की ।
प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य ने विस्तार पूर्वक बिरसा मुंडा की जीवनी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बिरसा मुंडा के आदिवासियों के लिए दिए गए योगदान, अंधविश्वास से दूर रहने, आदिवासियों के अस्मिता और संस्कृति को जीवंत रखने में किए गए प्रयासों की छात्रों को जानकारी दी। इसके अतिरिक्त कक्षा छठी से 12वीं तक जनजातीय संस्कृति पर भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता व पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य व अध्यापकों में ध्यान सिंह, रमेश कुमार, दीक्षा, आशा देवी, कंचन कटोच, सुनीता देवी, सुमिता देवी, अरुणिमा शर्मा, हेम प्रभा, पीटीआई मनजीत सिंह के अतिरिक्त स्कूल के एसएमसी प्रधान सिमरन धीमान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें