शिलान्यास। रामशहर की धरमाणा पंचायत में विधायक हरदीप बावा 26 लाख के निर्माण कार्य का शिलान्यास सुबह 10:30 बजे करेंगे।
वार्षिक समारोह। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुनिहार में वार्षिक समारोह पूर्वाह्न 11:00 बजे से शुरू होगा।
समारोह। नालागढ़ विस क्षेत्र के उच्च विद्यालय जुबाखर में वार्षिक समारोह पूर्वाह्न 11:00 बजे से शुरू होगा।
समापन। राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में एनएसएस शिविर का समापन दोपहर 12:00 बजे होगा।
कार्यक्रम। नालागढ़ के ढांग उपरली श्री गुरुद्वारा साहिब में वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे से होगा।