फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले में 592 मतदान केंद्रों पर आज 4.23 लाख मतदाता डालेंगे वोट

Fri, 31 May 2024 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान, सीसीटीवी की रहेगी निगरानी
विज्ञापन

आदर्श मतदान केंद्रों पर रहेगी मतदाताओं के लिए कई तरह की सुविधाएं

मतदान पूर्ण होने के तुरंत बाद मतगणना केंद्रों में पहुंचेंगी ईवीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेशभर में शनिवार को 18वीं लोकसभा के लिए मतदान होगा। शिमला संसदीय सीट के उम्मीदवारों के लिए जिले के 423121 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। इसमें 216387 पुरुष और 206728 महिला वोटर शामिल हैं। जबकि छह ट्रांसजेंडर हैं। सुबह 7:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी और शाम 6:00 बजे तक चलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में कुल 592 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जबकि एक बूथ कसौली विधानसभा क्षेत्र के लौहांजी में कुष्ठ रोगियों के लिए अलग से तैयार किया गया है। शुक्रवार को मतदान से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें शाम तक सभी पोलिंग स्टेशन तैयार कर लिए गए थे।

इनसेट
किस विस क्षेत्र में कितने वोटर
जिले के पांचों विस क्षेत्रों में कुल 423121 वोटर हैं। इसमें अर्की विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 97235 मतदाता हैं। जबकि नालागढ़ में 93791, सोलन में 87837, दून में 74493 और कसौली में 69765 मतदाता हैं। इसमें छह ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं। जिसमें नालागढ़ में तीन, जबकि अर्की, दून और सोलन में एक-एक ट्रांसजेंडर मतदाता होंगे। जिले में 2842 सर्विस वोटर भी हैं।
विज्ञापन


इनसेट
संवेदनीशील मतदान केंद्रों की संख्या होगी 42
जिले में कुल 42 संवेदनशील मतदान केंद्र होंगे। इसमें सबसे अधिक नालागढ़ में 18, जबकि दून में 15 संवदेनशील मतदान केंद्र हैं। साथ ही 314 मतदान केंद्रों पर वेब कॉस्टिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं 206 मतदान केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। इसी तरह 72 केंद्रों में वीडियोग्राफी की जाएगी वहीं 56 में माइक्रो ऑब्जर्वर रहेंगे। साथ ही 10 मतदान केंद्र केवल महिला कर्मचारी चलाएंगी। वहीं 20 मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। जबकि पांच केंद्रों को केवल युवा ही चलाएंगे। इसके अलावा सात मतदान केंद्र ग्रीन केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इनसेट
मतदान के तुरंत बाद स्ट्रांग रूम में पहुंचेगी मशीनें
जिले में दो स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। यहीं पर मतगणना भी होगी। इसमें डिग्री काॅलेज सोलन और डिग्री काॅलेज नालागढ़ शामिल हैं। मतदान के तुरंत बाद कसौली विस क्षेत्र की ईवीएम और वीवीपैट धर्मपुर काॅलेज में इकट्ठी की जाएंगी, जबकि अर्की की डिग्री काॅलेज अर्की में एकत्रित होंगी। वहीं से बसों के माध्यम से पूरी सुरक्षा के बीच डिग्री काॅलेज सोलन पहुंचाई जाएंगी। वहीं दून व नालागढ़ की नालागढ़ काॅलेज में, जबकि सोलन की डिग्री काॅलेज सोलन में ही जमा होगी। जिन बसों में ईवीएम व वीवीपैट आएंगी, उनमें जीपीएस लगा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें