फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दिग्गल काॅलेज में खेल मैदान बनाने को लेकर अवस्थी को दिया मांग पत्र

Sat, 03 Aug 2024 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
काॅलेज के पास है 35 बीघा जमीन, मैदान निर्माण को मांगे 5 लाख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। दिग्गल काॅलेज में खेल मैदान की मांग को लेकर युवक मंडल उक्खू के सदस्यों ने मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी को मांग पत्र दिया। युवक मंडल के अध्यक्ष शुभम, सचिव कुमार गौरव, राहुल, हर्ष, विशाल, हर्षित, मनीष सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि दिग्गल काॅलेज में लगभग 250 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन

काॅलेज के पास करीब 35 बीघा जमीन है जिसमें एक बड़ा खेल मैदान बनने की संभावना है। उन्होंने खेल मैदान के लिए धनराशि मुहैया करवाने की मांग की। युवाओं ने बडे़ बजट का प्रावधान न होने तक खेल मैदान की मरम्मत के लिए 5 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उधर, संजय अवस्थी ने युवाओं को खेल मैदान जल्द बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें