फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लूनस के पास खाई में गिरा टिपर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नंड-स्वारघाट मार्ग पर लूनस के समीप एक टिपर के पलटने से चालक की मौत हो गई है। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेने के बाद बिलासपुर स्थित एम्स में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार मृतक चालक जसविंद्र सिंह पुत्र रामलाल सवारघाट के साथ लगती नाल गांव का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार बरोटीवाला चौक के समीप से ईंट भरकर टिपर चालक स्वारघाट की ओर जा रहा था। जब वह लूनस गांव के समीप पहुंचा तो टिपर से नियंत्रण खो बैठा व दस फीट खाई में गिर गया। चालक को घायल अवस्था में बिलासपुर स्थित एम्स अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि यह हादसा चालक की लापरवाही के चलते हुआ है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें