फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सुबाथू के ठाकुरद्वारा मंदिर से सीआरएस तक बिछेंगी टाइल्स

Sat, 04 Jul 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सुबाथू में सड़क निरीक्षण के दौरान जन समस्याएं सुनते लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह। स्रोत
विज्ञापन
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिया 20 साल की मजबूती का भरोसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू(सोलन)। लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को सुबाथू से धर्मपुर मार्ग की खस्ताहाल स्थिति का जायजा लिया। सुबाथू दौरे पर पहुंचे लोक निर्माण मंत्री ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के स्थाई जीर्णोद्धार के लिए किसी प्रकार की कोई कमी नही आएगी। सुबाथू में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि विभाग इस मार्ग का निर्माण ऐसी आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता के साथ करेगा कि आगामी 20 वर्षों तक जनता को गड्ढों या बदहाली से कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी ।
लोगो ने मंत्री विक्रमादित्य को ठाकुरद्वारा मंदिर की सड़क की दुर्दशा बताते हुए यहां पर स्थाई समाधान की मांग की। बारिश के दिनों में जलभराव और भारी कीचड़ की समस्या से निपटने के लिए सुबाथू के ऐतिहासिक ठाकुरद्वारा मंदिर से लेकर सीआरएस तक के पूरे पैच पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। इससे स्थानीय राहगीरों व वाहन चालकों को कीचड़ वाली सड़क से हमेशा के लिए निजात मिलेग
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
आनन फानन में भरे गड्ढे
सुबाथू-सोलन मार्ग लंबे समय से बदहाली का शिकार था, जिससे हल्की बारिश में भी यह पूरी सड़क तालाब और कीचड़ के मैदान में तब्दील हो जाती थी। स्थानीय जनता की निरंतर आ रही शिकायतों के बाद मंत्री के आगमन से ठीक पहले लोक निर्माण विभाग की टीम सक्रिय हुई और आनन-फानन में ठाकुरद्वारा मंदिर मार्ग समेत पूरी सड़क के मुख्य गड्ढों को भरकर तात्कालिक राहत प्रदान की गई। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सुबाथू और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की लाइफलाइन माने जाने वाले इस मार्ग की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें