कसौली के गनोल-नाहरी पंचायतों की सीमा पर स्थित घराट में घुसे आदमखोर बाघ को वन विभाग के शूटरों ने मार गिराया। मंगलवार को इसी बाघ ने महिला और फॉरेस्ट गार्ड पर हमला कर घायल कर दिया था।
उसके बाद बाघ को पकड़ने की कवायद छेड़ी गई। बाघ के मारे जाने की पुष्टि डीएफओ कुनिहार आरके जसवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि वन विभाग ने शूटरों की टीम बनाकर बाघ को मार गिराया है।
सुबह बाघ को पकड़ने की मुहिम छेड़ी गई, लेकिन बाघ ने टीम पर हमला करता रहा। इस दौरान वन विभाग की टीम ने बाघ को प्रशिक्षित शूटरों की मदद से मार गिराया। मंगलवार को बाघ ने काटल गांव में जयाप्रदा नाम की एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया था।
जबकि फॉरेस्ट गार्ड को भी हमले में घायल कर दिया था। लोगों ने बताया की पिछले एक माह से उपरला मध्याना, मंझला मध्याना, सोयता, पालथी, टिलू-काटल, उपरली गोड़ती, निचला मध्याना आदि कई गांवों में बाघ का आतंक था।