फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 19 ग्राम चिट्टे के साथ शिमला और कुल्लू के तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गुप्त सूचना पर सनवारा के समीप की कार्रवाई
विज्ञापन

गाड़ी को भी कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने सनवारा के समीप गाड़ी से 19 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में कुल्लू और शिमला के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना धर्मपुर की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि जाबली से धर्मपुर की ओर एक बलेनो गाड़ी आ रही है। इसमें तीन युवक बैठे हैं और वे चिट्टा की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर सनवारा के समीप गाड़ी को जांच के लिए रोका।
विज्ञापन

गाड़ी में बैठे तीनों युवकों में अमित, निवासी गांव ओडीधार डाकखाना सुरड, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला, अर्जुन सिंह चौहान, निवासी गांव सारी डाकखाना, तहसील चिड़गांव, जिला शिमला और मंथन ठाकुर, निवासी गांव और डाकखाना निशानी, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू शामिल हैं। उनके पास से 19 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
विज्ञापन

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी भी जब्त कर ली है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। साथ ही उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें