फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर की लकड़ी के तीन ट्रक पकड़े

Sat, 19 Mar 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
अर्की उपमंडल में खैर की लकड़ी तस्करी कर ले जा रहे तीन ट्रकों को पुलिस ने पकड़ा है। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
अर्की उपमंडल में खैर की लकड़ी तस्करी कर ले जा रहे तीन ट्रकों को पुलिस ने पकड़ा है। खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान यह लकड़ी पकड़ी। बरामद की गई लकड़ी की कीमत 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। दाड़लाघाट के डीएसपी नरवीर राठौर के इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो ट्रक चालक लकड़ियों से जुड़े कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके, जबकि एक ट्रक ने कागजात पेश किए। पेश किए गए दस्तावेज संदिग्ध लग रहे थे, लिहाजा तीनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में चालक रामलाल निवासी रानी कोटला, रमेश कुमार पुत्र राम लाल निवासी सायर डोबा को गिरफ्तार किया है। तीसरे ट्रक के चालक के दस्तावेजों की तस्दीक की जा रही है।

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रकों में खैर की लकड़ी को बिलासपुर के रानी कोटला ले जाया जा रहा था। एसपी अधीक्षक अंजुम आरा ने अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ रात्रि गश्त और नाकेबंदी के सख्त निर्देश दिए हैं। तीनों ट्रकों को पकड़ने के लिए अर्की थाना प्रभारी रविंद्र कुमार, एचसी हरि राम, सुरेश कुमार और एचएचसी रमेश कुमार की भूमिका प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें