फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बारिश से कुनिहार क्षेत्र की तीन सड़कें हुई बंद, दुकानों-घरों में घुसा पानी

Fri, 28 Jun 2024 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़-कुनिहार गंबरपुल के समीप मलबा हटाती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
गंबरपुल पर एक बार फिर से आया तेज बहाव के साथ पानी
विज्ञापन

कई घटें बंद रहा कुनिहार-नालागढ़ मार्ग, मलबा और पत्थर आए
वीरवार रात हुई बारिश से कई मार्ग रहे अवरूद्ध, यातायात प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/कुनिहार। जिलेभर में वीरवार रात को तेज बारिश हुई, जिससे कई जगह पर सड़कें अवरूद्ध हो गईं, जबकि कई जगह घरों व दुकानों में पानी आ गया। वहीं बारिश से कुनिहार-नालागढ़ मार्ग पर स्थित गंबरपुल में एक बार फिर से तबाही मच गई। बारिश से गंबरपुल में अचानक पानी आ गया, जिससे यहां पर कुनिहार-नालागढ़ मार्ग देररात बंद हो गया। वहीं आसपास के घरों में पानी घुस गया। इससे पुल के किनारों से मिट्टी भी निकल गई और पुल के लिए खतरा पैदा हो गया है। सुबह के समय लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से मार्ग को सुचारू करवाया।
इसके अलावा कुनिहार-डूमेहर मार्ग कूनीपुल के पास भी भारी मलबा आने से बंद हो गया। वहीं कुनिहार-कुफ्टू मार्ग भी बारिश से बंद रहा। सुबह लोगों को अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि लोनिवि ने सुबह करीब 10 बजे तक यह दोनों मार्ग सुचारू करवा दिए।
विज्ञापन


इनसेट
दुकानों में घुसा पानी
कुनिहार में बारिश के बाद करीब डेढ़ दर्जन दुकानों में पानी घुस गया। साथ ही आसपास के कई घरों में भी पानी आया। सुबह जब दुकानदार दुकानें खोलने के लिए पहुंचे तो पानी देखकर परेशान हो गए। इससे कई दुकानों में सामान भी गीला हो गया। साथ ही एक बैंक में भी काफी मात्रा में पानी घुस गया था, जिसे कर्मचारियों ने निकाला।

इनसेट
गंबरपुल में सहमे लोग
गंबरपुल पर चार दिन पहले भी बादल फटने से जहां एक ढाबा ढह गया था। वहीं कई घरों में पानी घुस गया था। साथ ही तीन वाहन भी मलबे की चपेट में आए थे। वहीं वीरवार रात को फिर से तेज पानी से आने से मार्ग बंद होने के साथ-साथ कई घरों में पानी घुसा इससे लोग अब सहमे हुए हैं। यहां पर पुल के लिए भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


इनसेट
वीरवार रात हुई बारिश से क्षेत्र में तीन सड़कें बंद हुई थीं, जिन्हें विभाग की टीम ने सुबह खुलवा दिया। विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही है, मगर के बंद होते ही उसे खोला जा रहा है। लोगों से अपील है कि वह बारिश के दौरान सतर्क रहें।
जीएन शर्मा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग कुनिहार

नालागढ़-कुनिहार गंबरपुल के समीप मलबा हटाती जेसीबी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें