फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मितियां स्कूल में अध्यापकों के तीन पद रिक्त, लिपिक भी नहीं

Wed, 14 Feb 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए भी नहीं है कोई प्रयोगशाला
विज्ञापन


स्थानीय अभिभावकों ने रिक्त पदों को भरने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मितियां में अध्यापकों के पद खाली चल रहे हैं, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। यहां पर इतिहास प्रवक्ता का पद मई 2023 से, कला अध्यापक का पद तीन साल से और टीजीटी (कला) का पद सितंबर 2022 से रिक्त चल रहा है। इसके अतिरिक्त जब से विद्यालय अपग्रेड हुआ है, कंप्यूटर का शिक्षक यहां पर तैनात नहीं हुआ। इसके अतिरिक्त यहां पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी का भी पद भी बीते एक वर्ष से खाली चल रहा है। दफ्तर में तैनात लिपिक के पदोन्नत होने के बाद लिपिक का पद भी खाली हो गया है।

इस विद्यालय को 2004 में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दर्जा मिला था। उस समय यहां पर केवल कला संकाय की कक्षाएं शुरू हुई थीं लेकिन वर्ष 2007 से यहां पर विज्ञान व वाणिज्य संकाय की कक्षाएं भी शुरू हो गईं थीं। वर्ष 2009 के बाद यहां पर वाणिज्य की कक्षाएं नहीं चल रही हैं जिसके कारण बच्चों को मजबूरी में अन्य विषय पढ़ने पड़ रहे हैं। वाणिज्य संकाय के पद समाप्त कर किसी अन्य विद्यालय को स्थानांतरित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विद्यालय में जमा एक और जमा दो में विज्ञान के 117 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे लेकिन यहां पर कोई भी प्रयोगशाला नहीं है। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान की और जीव विज्ञान की कोई प्रयोगशाला नहीं है जिसके कारण साइंस के छात्र अन्य विद्यार्थियों से पिछड़ रहे हैं। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और पंचायत प्रधान गुरदास चंदेल ने शिक्षा विभाग से खाली पदों को तुरंत भरने का आग्रह किया है। उधर, शिक्षा विभाग के उप निदेशक जगदीश नेगी ने रिक्त पद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें