फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में बिजली गिरने से दो सगे भाई सहित तीन घायल

Fri, 14 Aug 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
आसमानी बिजली से जख्मी हुआ विकास
विज्ञापन
एक की हालत नाजुक पीजीआई रेफर, एक नालागढ़ अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

बरगद के पेड़ के नीचे हुए थे खड़े, अचानक गिरी बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नालागढ़ में बिजली गिरने से तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत नाजुक होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
यह घटना वीरवार दोपहर साढ़े तीन बजे की है। वार्ड तीन निवासी रमन और अमन तथा वार्ड दो निवासी विकास नालागढ़ के बर्फानी चौक के समीप स्थित दरगाह (तकिया) में सफाई करने गए थे। अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए रमन और विकास एक बरगद के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। अमन उनसे कुछ दूरी पर खड़ा था। बारिश के दौरान बिजली सीधे बरगद के पेड़ पर गिरी। इसकी चपेट में आकर तीनों व्यक्ति बेहोश हो गए। अमन को कम झटका लगा जिससे उसे हल्का होश था। वह किसी तरह नीचे गली तक पहुंचा और वहां लोगों को इस घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। विकास के सिर में अधिक चोटें आई थीं। इस कारण उसे नालागढ़ अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया। रमन की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। उसे सीटी स्कैन के लिए लिखा गया है। रिपोर्ट आने के बाद उसका उपचार शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
विकास के सिर में गंभीर चोटें थीं। इसी वजह से उसे आगे के उपचार के लिए रेफर करना पड़ा। अमन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। उसकी हालत अब ठीक है। - डॉ. शुभांगी शर्मा, नालागढ़ चिकित्सालय

आसमानी बिजली से जख्मी हुआ विकास

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें