फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर में तीन दिवसीय जिलास्तरीय खेलकूद स्पर्धा शुरू सात खेलों में दम दिखाएंगे जिले से चयनित 546 खिलाड़ी

Sun, 06 Sep 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
धर्मपुर स्कूल में आयोजित अंडर-़19 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभर अवसर पर मार्च पास्ट करते ​खिला
विज्ञापन
चयनित खिलाड़ियों को राज्यस्तर पर खेलने का मिलेगा मौका
विज्ञापन

पहले दिन बारिश के चलते नहीं हो सकीं खेल प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर में तीन दिवसीय जिलास्तरीय अंडर-19 माइनर स्कूल बॉयज खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग शुभांरभ हो गया है। इस खेल महाकुंभ में जिले भर से आए 546 युवा खिलाड़ी वॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती, चेस, योग, खो-खो और बैडमिंटन जैसे सात खेलों में अपना हुनर और दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के गायन के साथ हुआ, जिसके बाद खिलाड़ियों ने अनुशासित मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। यद्यपि पहले दिन बारिश और खराब मौसम के चलते मैदान पर खेल स्पर्धाएं शुरू नहीं हो सकीं, लेकिन विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल में उत्साह भर दिया। धर्मपुर स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मवीर कौर ने प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे सभी खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान एडीपीओ हेम राज ने स्पर्धाओं की जानकारी दी, जबकि उप प्रधानाचार्य धरेंद्र पठानिया, पर्यवेक्षक कुलदीप सूर्या, रिटायर्ड अधिकारी कृष्ण कांता, सत्या शर्मा, रेणुका मोहन, धर्मपुर प्रधान महेश गुप्ता, सुनील गोयल, एसएचओ दलीप तोमर, ललित कुमार व संजीव बंसल भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर मार्चपास्ट की सलामी ली और खिलाड़ियों को जीवन में अनुशासन अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें