फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नववर्ष को लेकर सुरक्षा के लिए तीन टुकड़ी रिजर्व पुलिस तैनात

Sat, 30 Dec 2023 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष को लेकर सुरक्षा के लिए तीन पुलिस रिजर्व तैनात
विज्ञापन

प्रदेश प्रवेश द्वार परवाणू, एनएच पर पेट्रोलिंग और गश्त बढ़ी
पर्यटक नगरी चायल और कसौली में तैनात रहेगी पुलिस टीमें
होटलों पर भी रहेगी पैनी नजर, पंजीकरण करवाना होगा अनिवार्य
पुलिस का हाईटेक सीसीटीवी से भी एनएच पर रहेगा पूरा कंट्रोल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में नववर्ष के लिए पुलिस ने पर्यटन स्थलों सहित एनएच पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। जिसमें पुलिस की ओर से सुरक्षा के तहत तीन टुकड़ी पुलिस रिर्जव तैनात की है। पर्यटन नगरी चायल, कसौली, बड़ोग समेत एनएच पर गठित पुलिस टीमें लगातार पेट्रोलिंग करती रहेंगी। गठित टीमों की अध्यक्षता एसएचओ या फिर डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। वहीं इस दौरान हाईटेक सीसीटीवी से भी सुरक्षा बंदोबस्त पर पूरी नजर रखी जाएगी।
जानकारी के अनुसार क्रिसमस के बाद अब नए साल के जश्न में हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा चक्र मजबूत कर लिया है। पर्यटक नगरी चायल और कसौली में बाहरी राज्यों से लोगों की अधिक आवाजाही होती है। इस बीच सुरक्षा को लेकर यहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनात रहेगा। इसके अलावा सीमाओं की चौकसी को भी बढ़ाया गया है। गश्त अभियान और यातायात चेकिंग को दोगुना कर दिया है। खासतौर पर कालका-शिमला एनएच पर हुड़दंगियों व होटलों, गेस्ट हाउसों पर भी विशेष रूप से पैनी नजर रहेगी। जिसके लिए सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सुरक्षा सहित यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिसमें पुलिस टीमें दिन रात गश्त करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सुरक्षा इंतजाम किए हैं मजबूत
एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि नववर्ष को लेकर सुरक्षा के इंतजाम मजबूत हैं। रात्रि गश्त को बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश में पर्यटकों का स्वागत करते हैं, लेकिन हुड़दंग मचाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पर्यटक नगरी चायल और कसौली में सबसे अधिक पर्यटक आते हैं। जिसके तहत यहां पर पुलिस की एक रिजर्व टुकड़ी की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें