फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लक्ष्य प्राप्त करने के लिए संघर्ष, परिश्रम और लगन को बनाएं साथी

Sat, 30 Dec 2023 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बिलांवाली स्कूल के वार्षिक समारोह में कार्यक्रम पेश करती हुई छत्राएं। संवाद
विज्ञापन
बिलांवाली स्कूल में मनाया गया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

मेधावी व अन्य गतिविधियो में अव्वल रहे बच्चों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय बिलांवाली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस मौके पर मेधावी व खेलकूद में अव्वल रहे वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। सीपीएस रामकुमार ने मेधावी बच्चों व खिलाड़यों को सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इस मौके पर मुख्यातिथि ने कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष, परिश्रम एवं लगन को अपना साथी बनाएं। विभिन्न क्षेत्रों में विजेता रहे विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि शिक्षा की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण अध्यापक है, इनके माध्यम से बच्चे लक्ष्य प्राप्त करने में सक्षम बनते हैं। उन्होंने अध्यापकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को प्राचीन संस्कृति की जानकारी के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों की शिक्षा भी प्रदान करते रहें ताकि युवा पीढ़ी विभिन्न चुनौतियों से निपटने में सक्षम बन सके। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे संघर्ष, परिश्रम एवं लगन को अपना साथी बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए राज्य में आगामी सत्र से सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई आरंभ की जाएगी। इस निर्णय से विद्यार्थी भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए और बेहतर तरीके से तैयार होंगे। वहीं इस मौके पर उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अपनी ऐच्छिक निधि से 10 हजार रुपए देने की घोषणा की।

बिलांवाली स्कूल के वार्षिक समारोह में कार्यक्रम पेश करती हुई छत्राएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें