फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में चिट्टे के साथ शिमला के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
विज्ञापन

आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने 12 ग्राम चिट्टे के साथ शिमला जिला के तीन युवक गिरफ्तार किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की है। शमलेच के समीप नाकाबंदी के दौरान गाड़ी की तलाशी लेने पर चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि एक गाड़ी जाबली धर्मपुर से सोलन की तरफ आ रही है जिसमें विजय सिंह, बलबीर व कंवर सिंह नाम के तीन व्यक्ति सवार हैं। तीनों चिट्टे की खरीद-फरोख्त करते हैं। सूचना पर पुलिस ने शमलेच में नाकाबंदी कर धर्मपुर की तरफ से आ रही एक बोलेरो कैंपर को रोका। तलाशी लेने पर पुलिस ने 12 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसमें पुलिस ने विजय सिंह निवासी गांव व डाकघर जुबली कुपवी शिमला, बलबीर सिंह निवासी गांव मसरह कुपवी शिमला और कंवर सिंह निवासी गांव भलावन तहसील कुपवी शिमला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने संलिप्त गाडी बोलेरो को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें