बैठक में विधायक विनोद सुल्तानपुरी से जानी समस्याएं
पर्यटन क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए उठाए कदम
ज्वलंत मुद्दों और सड़क की हालत पर भी की गई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। पर्यटन क्षेत्र कसौली में गंदगी फैलाने पर अब जुर्माना अदा करना होगा। इसके लिए छावनी परिषद कसौली ने बैठक में निर्णय ले लिया है। गंदगी फैलाने पर या कूड़ा इधर-उधर फेंकने पर लोगों का 2500 रुपये का चालान होगा। स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के दौरान आयोजित बैठक में कसौली को साफ-सुुथरा बनाए रखने के लिए कई सख्त कदम उठाए गए हैं। बैठक में कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि सीईओ कसौली हिमांशु सांमत ने बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में कसौली के ज्वलंत मुद्दों और सड़कों की खस्ताहाल पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा कसौली में टैक्सी की पार्किंग के लिए कसौली कैंट को निर्णय लेने के लिए कहा है। वर्तमान में बेतरतीब टैक्सियों की पार्किंग के कारण राहगीरों को परेशानी आ रही है। कैंट की ओर से चालकों को मात्र पांच टैक्सी संबंधित जगह पर पार्क करने के लिए कहा है। वहीं, कसौली-मंकी प्वाइंट सड़क को एमईएस से बात कर सुधारने के लिए भी आश्वासन दिया है। इस मौके पर सतीश, हेमराज, आशुतोष गर्ग, जितेंद्र सिंह, भुपेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
इनसेट
वॉलीबॉल में कसौली स्कूल बना विजेता
छावनी परिषद कसौली की ओर से आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कसौली सीसे स्कूल विजेता रहा। जबकि बास्केटबॉल में सेंटमैरी कसौली ने बाजी मारी। वहीं, ओपन वॉलीबॉल में वेस्ट वॉरियर टीम विजेता रही। इसके अलावा सौ मीटर दौड पांच वर्ष में हर्षल और समृद्धि, आठ वर्ष में चितवन और सानियां, 12 वर्ष में कशीश और सरनश, 200 मीटर दौड़ में पांच वर्ष में आदवीत और समृद्धि, आठ वर्ष में ऋशभ और संध्या, 400 मीटर में आठ वर्ष में वनश और दिव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।