फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन में बिजली बोर्ड ने लगाए स्मार्ट मीटर

Sun, 29 Sep 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी में बिजली बोर्ड का कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगाते हुए। संवाद
विज्ञापन
अब बिल देने घर नहीं जाएंगे विद्युत कर्मचारी
विज्ञापन

एसएमएस के माध्यम से मोबाइल पर आएगा बिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। हिमाचल बिजली बोर्ड की ओर से बद्दी, बरोटीवाला व मानपुरा क्षेत्र मेंं बिजली के पुराने मीटर बदलकर नए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगाने से जहां बिजली की चोरी पर अंकुश लगेगा। वहीं बोर्ड को अब बिजली मीटर की रीडिंग व बिल देने के लिए घर-घर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। बिल एसएमएस के माध्यम से मोबाइल पर आएगा। बद्दी, बरोटीवाला व मानपुरा विद्युत उपमंडलों में 52 हजार उपभोक्ता हैं।
जानकारी के अनुसार अब सभी के घर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। अभी शुरूआत में बद्दी के हाउसिंग बोर्ड फेस तीन व गुल्लरवाला में बिजली बोर्ड की टीम ने यह मीटर लगाना शुरू कर दिया है। एक साल के भीतर सभी लोगों को के घरों के मीटर बदले जाने हैं। इन नए मीटरों के लगने से जहां उपभोक्ताओं को फायदा होगा वहीं बिजली बोर्ड को भी इससे काफी राहत मिलेगी। पहले उपभोक्ता मीटर जंप की बात करके कई बार बिल देने में आना-कानी करते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा हर उपभोक्ता का मोबाइल बिजली बोर्ड के एप से जुड़ा रहेगा। जैसे ही किसी उपभोक्ता को इसकी रीडिंग देखनी है तो वह अपनी एप को अपडेट करके देख सकता है। वह हर रोज की रीडिंग देख सकता है। माह के अंतिम दिन 12 बजे तक की ही रीडिंग बिल में शामिल होगी। इसलिए मुफ्त बिजली के यूनिट का भी झगड़ा समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा ने बताया कि अभी 250 मीटर लग चुके हैं। और सभी उपभोक्ताओं के यह मीटर लगने हैं। उपभोक्ता अपने फोन अपडेट करके बोर्ड के साथ जुड़े जिससे उन्हें समय पर बिल व रीडिंग का पता चलता रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें