फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़ लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ

विज्ञापन
Thieves broke into house take away jewellary worth lakhs in Nalagarh
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के वार्ड-7 में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़ कर लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। मामला उस समय का है जब घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंबा निवासी अनुराग गुप्ता नालागढ़ में एक मैक्सी बनाने वाली कंपनी में काम करता है। उनकी माता का निधन होने पर वह अपने गांव गया हुआ था। इस बीच चोरों ने कमरे का ताला तोड़ कर यहां रखे आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार को जब वह वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और घर के अंदर अलमारी का भी ताला तोड़ा हुआ था।
अलमारी से करीब एक लाख रुपये के जेवर गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना नालागढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर आकर जरूरी तथ्य जुटाए। डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि कर बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें