फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में नेपाल मूल के व्यक्ति से 85 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साथियों ने मारपीट कर मोबाइल भी छीना
विज्ञापन

शिमला से सोलन लाने के बाद शातिर ने रची साजिश
ननखड़ी से आया था पीड़ित, किराये के पैसे नहीं होने पर लोगों ने की मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगते मोहन पार्क के समीप नेपाल मूल के एक व्यक्ति के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित से मारपीट कर 85 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी भी नेपाल मूल के ही हैं। इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
मामला बुधवार रात का है। शिमला के ननखड़ी से आए नेपाली मूल के व्यक्ति को एक अन्य शातिर ने यह कहकर अपने जाल में फंसाया कि सोलन से नेपाल के लिए गाड़ी जाएगी, जिसमें वह भी आसानी से जा सकता है। इसी झांसे में आकर पीड़ित बुधवार रात करीब आठ बजे उस शातिर के साथ सोलन पहुंच गया। सोलन के चंबाघाट पहुंचते ही आरोपी के तीन अन्य साथी भी वहां आए। इसके बाद सभी पीड़ित को मोहन पार्क की तरफ ले गए, जहां सुनसान जगह पर उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब में रखे करीब 85 हजार रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित ने इस घटना की शिकायत वीरवार को पुलिस को दी, जिसके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पीडि़त के पास वापस ननखड़ी जाने के लिए किराये तक के पैसे नहीं बचे थे। सेब सीजन के दौरान कमाए सारे पैसे शातिर उड़ा ले गए। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने दरियादिली दिखाते हुए उसे किराये के लिए पैसे देकर वापस शिमला भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पुलिस को इस संबंध में शिकायत मिल गई है और जांच की जा रही है। मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है जो क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती फुटेज में पीड़ित कुछ अन्य युवकों के साथ चंबाघाट शराब ठेके तक जाता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद वे सभी मोहन पार्क की तरफ आए थे। शिकायतकर्ता के छीने गए मोबाइल फोन को आधार बनाकर भी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
-रमेश शर्मा, एएसपी सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें